सहालग के मौसम में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। बुकिंग के बाद भी रसोई गैस नहीं मिल पा रही है। आरोप है कि बहानेबाजी करके एजेंसी संचालक टरका देते हैं। इससे लोगों को ब्लैक में रसोई गैस सिलेंडर लेना पड़ रहा है।
सहालग का समय आते ही रसोई गैस की किल्लत शुरू हो जाती है। किल्लत फिर से कौशाम्बी में हो गई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग कराने के बाद सिलेंडर नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है।
लोग बताते हैं कि मोबाइल पर बुकिंग का मैसेज आने के बाद भी उन्हें रसोई गैस सिलेंडर नहीं दिया रहा है। इससे देवीगंज, कड़ा, टेढ़ीमोड़, मूरतगंज, इमामगंज, हर्रायपुर, भरवारी, मंझनपुर, ओसा, करारी, हिनौता, कुम्हियावां, महेवाघाट, पश्चिमशरीरा, सरायअकिल, चायल, मनौरी, हर्रायपुर, इमामगंज आदि कस्बे के लोग परेशान हैं। लोगों की मानें तो कारोबारियों को उपलब्ध करा दिया जा रहा है। ये कारोबारी खुलेआम रसोई गैस की कालाबाजारी और रिफलिंग में जुटे हैं।