चायल(ब्यूरो)। चायल तहसील क्षेत्र के पुरखास गांव निवासी नत्थू लाल (48) पुत्र जोखू लाल किसान थे। बताया जाता रहा है कि गुरुवार को खलिहान में अरहर की फसल की वह मड़ाई कर रह थे। कम पैदावार देख वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। जब तक घर परिवार के लोग अस्पताल ले जाते किसान की सांस थम चुकी थी। मृतक किसान के परिजनों का कहना है कि बेमौसम बरसात के कारण गेहूं की बर्बाद हो गई थी।
सदस्यों का मानना है कि अरहर की कम पैदावार के सदमे से अधेड़ की मौत हुई है। राजस्वकर्मियों ने मौका-मुआयना किया। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट एसडीएम को दी जाएगी।