शिवपुरी ने चांदेराई को 99 रन से हराया
- हिनौता प्रीमियर लीग का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला
फोटो - 23
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। हिनौता प्रीमियर लीग का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। मैच में शिवपुरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चांदेराई को 99 रनों से हरा दिया।
शिवपुरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 14 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर टीम ने 180 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें आशीष ने 28 गेंद में 68 रन, विनय ने 20 गेंद में 42 रन और सूरज ने 12 गेंद में 24 रन का योगदान किया। जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य लेकर पीछा करने उतरी चांदेराई की टीम महज 81 रन बनाकर ही सिमट गई। टीम के लिए जेपी ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच आशीष को चुना गया। इस मौके पर आयोजक मंडल के सदस्य मोनू सिंह, उमेश सिंह, शत्रुघ्न, रामबाबू, श्याम सिंह, सोनी, ज्ञान सिंह व रज्जन सरोज आदि मौजूद रहे।