फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कोऑपरेटिव बैंक के दूसरी बार निर्विरोध सभापति निर्वाचित हुए शिवमोहन

Sat, 24 Jun 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज स्थित बैंक परिसर में शुक्रवार को इलाहाबाद-कौशाम्बी डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव बैंक का चुनाव हुआ। इसमें भाजपा प्रत्याशी शिवमोहन मौर्या एक बार फिर निर्विरोध सभापति निर्वाचित किए गए। समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के 12 सदस्यों का चुनाव पहले ही हो चुका था। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को बैंक परिसर में सभापति का चुनाव कराया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट रमेश मौर्या की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। प्रबंध समिति के लिए चयनित 12 सदस्यों द्वारा बैंक के सभापति और प्रदेश की शीर्ष सहकारी संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव कराया गया।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एकमात्र नामांकन होने के कारण कौशाम्बी के शिवमोहन मौर्या पुनः निर्विरोध सभापति निर्वाचित हो गए। इसके अतिरिक्त उप्र कोऑपरेटिव बैंक के लिए भी शिवमोहन मौर्या, देवेंद्र मणि मिश्रा एवं भानु प्रताप, उप्र सहकारी फेडरेशन के लिए धर्मदास कुशवाहा, ज्ञान बाबू केसरवानी , देवेंद्र प्रताप सिंह, ओम नारायण, प्रेम कुमार सिंह, अनिल कुमार एवं लखन लाल विभिन्न शीर्ष सहकारी संस्थाओं के लिए निर्विरोध निर्वाचित किए गए। फाफामऊ विधायक, गुरु प्रसाद मौर्या, पूर्व विधायक दीपक पटेल के साथ ही प्रयागराज एवं कौशाम्बी के तमाम भाजपा नेताओं ने नवनिर्वाचित सभापति को बधाई दी।
विज्ञापन


इसके लिए सुबह 10 बजे नामांकन दाखिल हुआ। भाजपा प्रत्याशी शिवमोहन मौर्या के अलावा अन्य किसी ने नामांकन नहीं किया। चुनाव, निर्वाचन अधिकारी रमेश मौर्या व मजिस्ट्रेट की देखरेख में संचालित हुआ। प्रबंध समिति के लिए चयनित 12 सदस्यों द्वारा बैंक के सभापति और प्रदेश की शीर्ष सहकारी संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया, जिसके द्वारा शिवमोहन मौर्या फिर से निर्विरोध बैंक के सभापति चुने गए।
इसके अतिरिक्त उप्र कोऑपरेटिव बैंक के लिए भी शिवमोहन मौर्या, देवेंद्र मणि मिश्रा, भानु प्रताप को चुना गया। इसके अलावा उप्र सहकारी फेडरेशन के लिए धर्मदास कुशवाहा, ज्ञान बाबू केसरवानी, देवेंद्र प्रताप सिंह, ओम नारायण, प्रेम कुमार सिंह, अनिल कुमार एवं लखन लाल को भी विभिन्न सहकारी संस्थाओं के लिए चुना गया। चुनाव में विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्या, पूर्व विधायक दीपक पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें