फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किशोरी से दुष्कर्म, जबरन कराया गर्भपात

Sat, 24 Jun 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। पइंसा कोतवाली इलाके के एक गांव की अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ गांव के युवक ने कई महीने तक दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और निजी अस्पताल में गर्भपात करा दिया। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पड़िता का आरोप है कि युवक उसे प्रेमजाल में फंसाकर पिछले कई महीनों से संबंध बनाता रहा। तीन दिन पहले घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस आरोपी से सुलह का दबाव बनाने लगी थी। थानाध्यक्ष रजनीकांत राजपूत का कहना है घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें