पश्चिमशरीरा। महेवाघाट कोतवाली के कुम्हियावां बाजार स्थित प्राचीन सिद्ध धाम ग्राम देवता भैरव बाबा के स्थान पर गांव के ही विजय बहादुर ने ढाई दशक पहले एक मंदिर का निर्माण कराके शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कराई थी। ग्राम प्रधान ओम प्रकाश सिंह के शुक्रवार सुबह भी आठ बजे तक मंदिर में पूजा की गई। दो घंटे बाद देखा गया तो मंदिर से शिवलिंग गायब हो गया।
जानकारी मिलने पर बजरंग दल के प्रखंड संयोजक चेतन केसरवानी भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस शिवलिंग की तलाश में जुट गई है। संवाद