महाशिवरात्रि का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। कड़ा, मंझनपुर, सिराथू, कौशाम्बी, कोखराज, करारी, चरवा सहित विभिन्न शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कड़ा क्षेत्र के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गंगा नदी के कुबरी घाट, कालेश्वर घाट, बाजार घाट और गुजराती घाट समेत अन्य घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से जलाभिषेक किया और मां शीतला के दर्शन किए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर घाटों और मंदिरों में पुलिस बल तैनात रही।
वहीं, मंझनपुर टेवां स्थित प्राचीन सिद्ध महेश बाबा शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रयागराज, फतेहपुर और चित्रकूट सहित आसपास के जनपदों से हजारों भक्त यहां पहुंचे। मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
करारी के राम विश्राम स्थल स्थित प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर, करारी के सोनारन टोला स्थित शिव मंदिर, सिराथू कस्बे के संकटेश्वर महादेव मंदिर, आमांकुआ में कौशाम्बेश्वर संकट मोचन आश्रम, अजुहा कस्बे के श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु शिवालय पर जलाभिषेक करते नजर आए।
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में कई स्थानों पर दो दिवसीय मेले का आयोजन भी किया गया। मेले में प्रसाद वितरण, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।
करारी के सोनारन टोला मोहल्ला में शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु