फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 01 Aug 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/नेवादा। सावन के चौथे सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह जिसे देखो वही हाथ में जल से भरा लोटा और पूजन सामग्री लिए मंदिरों की ओर बढ़ता दिखा। बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर गूंज उठा।
विज्ञापन


सुबह छह बजे से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखने लगी। विधिविधान से लोगों ने अपने आराध्य की पूजा की और परिवार के कल्याण की कामना की। मंझनपुर के गांधी नगर, आजाद नगर, कटरा नगर, नेता नगर, समदा रोड समेत अन्य मोहल्लों के शिवालयों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। तमाम लोग कड़ाधाम और संदीपन घाट से गंगा जल लेकर भोले शंकर का अभिषेक करने आए।

लोगों ने दूध, दही व जल से भगवान शंकर का अभिषेक किया। बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प चढ़ाकर पूजन किया। टेवां के महेश बाबा मंदिर में आसपास के तमाम गांवों से लोग पहुंचे और पूजन किया। इसके अलावा अजुहा के वार्ड नंबर नौ इंदिरा नगर स्थित शिव मंदिर, सिराथू के वार्ड नंबर 10 स्थित शिव मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन किया।
विज्ञापन




वहीं तिल्हापुर गांव स्थित सिद्धपीठ ब्रह्मचारी आश्रम के प्राचीन शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए भोर में चार बजे से ही तांता लगना शुरू हो गया। महंत स्वामी नारायण दास महाराज के मुताबिक आश्रम में दिनभर में करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने पूजन किया। सरायअकिल, बिरनेर, सुरसेनी, बिगहरा, हसनपुर, सेंवथा, तिल्हापुर, नेवादा, इमलीगांव समेत आसपास के अन्य गांवों से लोग पूजन-अर्चन के लिए आए। सुरक्षा के लिए चौकी इंचार्ज तिल्हापुर अवधराज यादव दलबल के साथ मुस्तैद रहे।


महाकालेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कड़ा। कड़ाधाम के कालेश्वर घाट स्थित महाकालेश्वर नाथ जी के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। सुबह चार बजे से ही भोले बाबा के दर्शन और पूजन के लिए लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो दोपहर तक जारी रहा। आसपास के गांवों के अलावा कई दूसरे जनपदों से भी श्रद्धालु यहां पूजन-अर्चन करने आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें