फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे के साथ शिक्षामित्रों ने निकाला मौन जुलूस

Sun, 20 Aug 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर की सड़कों पर प्रदर्शन करते शिक्षामित्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ का धरना बीएसए कार्यालय के सामने तीसरे दिन भी जारी रहा। प्राथमिक शिक्षक के आंदोलन में कूदने से शिक्षामित्रों का उत्साह बढ़ा है। धरने के बाद तिरंगे के साथ मौन जुलूस निकाला।
विज्ञापन


शिक्षामित्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र लगातार 17 साल से विद्यालयों में शिक्षण कार्य जिम्मेदारी पूर्वक कर रहे हैं। इनकी पुन: बहाली नहीं की गई तो शिक्षक संघ शिक्षामित्रों की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलने को मजबूर होगा। इसके अलावा जिलाध्यक्ष रत्नाकर सिंह, सोम प्रकाश मिश्र ने संयुक्त रूप से समायोजन बहाली की लड़ाई अंतिम दौर तक लड़ने का ऐलान किया।

धरने में दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने लड़ाई को आगे बढ़ाने की बात कही। अंत में धरना स्थल से शिक्षामित्र जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति, राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम मनीष कुमार वर्मा को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में विद्याचरण शुक्ल, इरशाद अहमद, नथन लाल, पवन गर्ग, धनंजय ओझा, सुचित्रा विश्वकर्मा, मीना देवी, विमल गौतम, वीरेंद्र केसरवानी, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें