विद्यार्थियों के सामने शिक्षामित्र ने हेडमास्टर को पीटा
प्रधानाध्यापक ने शिक्षामित्र के खिलाफ दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। प्राथमिक विद्यालय इछना में बुधवार को हंगामा हुआ। स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ा रहेे प्रधानाध्यापक को शिक्षामित्र ने पीट दिया। शोर पर साथ अध्यापकों ने बीच-बचाव किया। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर दी है।
सरायअकिल कस्बे के भगौतीगंज निवासी उमेश चंद्र शर्मा प्राथमिक विद्यालय इछना में प्रधानाध्यापक हैं। उमेश चंद्र के अनुसार बुधवार सुबह वह अपने समय से विद्यालय पहुंच गए थे। करीब दो बजे वह कक्षा चार के छात्रों को पढ़ा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान शिक्षामित्र वहां पहुंचा और बेवजह अपशब्द बोलने लगा। इसका विरोध करने पर शिक्षामित्र ने उसे विद्यार्थियों के सामने ही पीट दिया। अध्यापकों ने बीच-बचाव किया। पुलिस तहरीर लेकर आरोपों की जांच में जुट गई है।