फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए शिक्षक रघुनाथ द्विवेदी

विज्ञापन
shikshak raghunath dwiedi hounoured by mhrd minister - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सरायअकिल। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य कर रहे देश भर के 26 नवाचारी अध्यापकों को मंगलवार को केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह पुरस्कार लॉकडाउन के दौरान किए गए अभिनव प्रयोगों के लिए दिया गया। इन नवाचारी शिक्षकों में जनपद के चायल स्थित परिषदीय विद्यालय के सहायक अध्यापक रघुनाथ द्विवेदी का भी चयन हुआ।
विज्ञापन

रघुनाथ द्विवेदी को नवाचार कैप्टन ऑफ़ लॉकडाउन के लिए चयनित किया गया है। देशभर में जिले का नाम रोशन करने के लिए रघुनाथ के परिजनों, शुभचिंतकों के साथ ही शिक्षक साथी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सभी उन्हें इस कामयाबी के लिए बधाइयां दे रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत रघुनाथ द्विवेदी ने इस सम्मान को अपने बाबा अवधनारायण द्विवेदी के चरणों में समर्पित किया है। उनका कहना है कि सेवानिवृत्त शिक्षक बाबा लगातार उन्हें पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ सेवा करने को प्रोत्साहित करते रहते हैं।
पहले भी मिल चुका है सम्मान
मंझनपुर। शिक्षक रघुनाथ द्विवेदी को उनके नवाचारी प्रयासों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहले भी सम्मानित किया जा चुका है। बेसिक पाठ्यक्रमों को बड़े ही मनोरंजक तरीके से बच्चों तक पहुंचाने के लिए रघुनाथ ने पाठ्यक्रम का कॉमिक्स रूपांतरण भी किया है। साथ ही संगीत से शिक्षा नामक समूह के जरिये वह अपनी टीम के साथ जनपद में कविताओं एवं गीतों को ऑनलाइन पहुंचाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें