सीओ को ज्ञापन देते शेफर्ड टाइगर फोर्स के कार्यकर्ता। स्रोत- कार्यकर्ता
किरन पाल हत्याकांड को लेकर शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेफर्ड धामू पाल ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने परिवार के लिए 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की। बाद में पीड़ित परिवार से मिलने जाते समय पुलिस ने धारा 144 का हवाला देकर उन्हें रास्ते में रोक दिया।