कोखराज कोतवाली के भरवारी रेलवे क्राॅसिंग से कानपुर की तरफ जा रही चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे सोमवार की रात एक किशोरी ट्रैक पर लेट गई। इंजन समेत तीन बोगी उसे पार कर निकल गईं। यह देख ट्रेन रोक कर लोको पायलट ने यात्रियों की मदद से उसे पटरी के बीच से निकाला।
लोको पायलट की सूचना पर ट्रेन का तीन डिब्बा व इंजन उसके ऊपर से गुजर चुका था। इस बीच पायलट ने ट्रेन रोक दी। यात्रियों की मदद से उसे पटरी से बाहर निकाला गया। सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ व भरवारी चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिवार वालों को दी।
पूछने पर किशोरी ने बताया कि वह करारी के बंधवा निवासी महेश सरोज की बेटी नीलू है। किशोरी ट्रेन के आगे क्यों कूदी, वह सहमी रही सो, कारण नहीं बता सकी। वहीं कस्बा वासियों ने बताया कि सप्ताह भर से किशोरी रेलवे स्टेशन के इर्द-गिर्द देखी जा रही है।
-
40 मिनट खड़ी रही ट्रेन
आत्महत्या के प्रयास के चलते रोकी गई चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन करीब 40 मिनट रुकी रही। किशोरी को बाहर निकालने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक डीएन यादव ने बताया कि पीछे आ रही कोई अन्य ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है।