फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा नहीं होने पर शकुंतला को जलाकर मार डाला

Sun, 07 Jun 2015 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पइंसा के अनेठा गांव में जलने से हुई विवाहिता शकुंतला देवी की मौत मामले में पति और ननदोई फंस गए हैं। मृतका के भाई ने बेटे को जन्म नहीं देने पर जलाकर मार डालने का इल्जाम लगाया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को पति और ननदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी, लेकिन दोनों घर से फरार थे। 
विज्ञापन


बता दें कि मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव की रहने वाली शकुंतला देवी पुत्री छोटेलाल की पहली शादी रामखेलावन निवासी सौरई बुजुर्ग से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति से मनमुटाव होने पर वह मायके में आकर रहने लगी थी। बाद में शकुंतला देवी ने अनेठा गांव निवासी सुरेश कुमार पुत्र बद्रीप्रसाद से कोर्ट मैरिज कर ली थी। दूसरी शादी से उसे एक बेटी प्रियंका है। मृतका के भाई अर्जुन चौधरी का आरोप है कि बेटा नहीं होने पर पति से आए दिन उसका झगड़ा होता रहता था। इसके लिए पति उसे प्रताड़ित करता था।

आरोप है कि सोमवार की रात भी बेटे को लेकर दोनों के बीच तीखी झड़प हुई थी। इसके बाद हैवान पति ने अपने बहनोई के साथ मिलकर विवाहिता को जिंदा जला दिया था। शनिवार को भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सुरेश कुमार और ननदोई पंछीलाल निवासी कछरा फतेहपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ पइंसा रामभरोस कुशवाहा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन की कर रही है। उधर, एफआईआर की जानकारी होते ही दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें