शीतला धाम के जहानपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में शनिवार को सातों की टीम ने शीतला धाम को पांच विकेट से हराकर जीत दर्ज की। सातों की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी शीतला धाम की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए।
टीम की ओर से अमन पांडेय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए। लक्ष्य पीछा करने उतरी सातों की टीम ने छह विकेट खोकर 118 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में अमन पांडेय को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मुकाबले में अंपायरिंग की जिम्मेदारी सवेद सलमान ने निभाई, जबकि स्कोरिंग रोहन पांडेय और कमेंट्री इमरान ने की। मैच के दौरान कुलदीप पाल, मनजीत, शाहिद, दिलशाद आदि रहे।