कच्ची शराब का लहन नष्ट करती पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी की घटना से सबक लेते हुए कौशाम्बी पुलिस ने कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। शनिवार को मंझनपुर पुलिस ने रामपुर मड़ूकी निवासी राजू को 60 लीटर, मंगरोहनी निवासी हीरालाल को 30 लीटर और चंपहा निवासी लौटन सरोज को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।
इसी तरह सैनी पुलिस ने स्थानीय गांव निवासी फूल सिंह, परसीपुर निवासी अमृत, पथरावां निवासी कमलेश और कनवार निवासी धर्मपाल को 110 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।
सीओ सिटी एसएन पाठक ने महेवाघाट इलाके के टिकरा गांव में फोर्स के साथ दबिश दी। यहां 50 लीटर शराब के साथ दो अभियुक्तों को पकड़ा गया। पूरी कार्रवाई के दौरान करीब 100 कुुंतल लहन भी नष्ट कराई गई है।