फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के साथ फेसबुक पर अपलोड की सेल्फी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के साथ फेसबुक पर अपलोड की सेल्फी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

मंझनपुर कस्बे के रहने वाले हैं तीनों युवक, एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। स्थानीय कस्बे में रहने वाले तीन युवकों ने तमंचे के साथ ली गई सेल्फी फेसबुक पर अपलोड कर दी। तीन दिन बाद शनिवार शाम यह प्रकरण एसपी के संज्ञान में आया तो वह बिफर पड़े। उनके निर्देश पर रात में ही रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मंझनपुर कस्बा निवासी आसिफ, इमरान हैदर रिजवी व एक अन्य युवक ने तीन दिन पहले फेसबुक पर तमंचे के साथ ली गई सेल्फी अपलोड की थी। इस फोटो पर लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने डाउनलोड कर इसे व्हाट्सएप ग्रुुपों में वायरल कर दिया। शनिवार शाम तस्वीर एसपी अभिनंदन तक पहुंच गई। उन्होंने नगर कोतवाल को कार्रवाई का आदेश दिया। कोतवाल मनीष कुमार पांडेय ने रात में ही प्राथमिकी दर्ज कर ली। साथ ही दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। चर्चा रही कि तमंचा खिलौने वाला था। हालांकि कोतवाल का कहना है कि यह जांच का विषय है। विवेचना के दौरान ही स्पष्ट होगा कि तमंचा नकली था अथवा असली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें