फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पीएमश्री स्कूलों में बढ़ेगी सुरक्षा, तैनात होंगे पीआरडी जवान

Mon, 05 Jan 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पीएमश्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पीआरडी जवानों की तैनाती की जाएगी। जिले के 15 पीएमश्री स्कूलों में शाम को स्कूल बंद होने से लेकर सुबह खुलने तक दो-दो पीआरडी जवानों की तैनाती की जाएगी। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्कूलों की सुरक्षा को लेकर शासन स्तर पर गंभीरता दिखाई जा रही है। ऐसे में अब पीएमश्री स्कूलों में रात्रिकालीन सुरक्षा के लिए पीआरडी जवानों की तैनाती का फैसला लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से न सिर्फ स्कूल परिसरों में होने वाली चोरी व असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगेगी, बल्कि शैक्षिक संसाधनों की भी बेहतर सुरक्षा हो सकेगी।
बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जिले में कुल आठ ब्लॉक हैं। इनमें मूरतगंज ब्लॉक में एक और शेष सात ब्लॉक में दो-दो पीएमश्री विद्यालय संचालित हैं। कुल मिलाकर 15 पीएमश्री स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 30 जवानों की तैनाती की योजना बनाई गई है। यह जवान स्कूल बंद होने के बाद से लेकर सुबह विद्यालय खुलने तक सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षकों ने व्यवस्था का किया स्वागत
पीआरडी जवानोंं की तैनाती के फैसले का शिक्षकों ने स्वागत किया है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक ओमदत्त त्रिपाठी व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिले के प्रत्येक स्कूल को रात के समय सुरक्षा की जरूरत है। पीएमश्री विद्यालय में पीआरडी जवानों की तैनाती का फैसला स्वागत योग्य है। अन्य स्कूलों के बारे में भी इसी प्रकार का फैसला लेने की जरूरत है।
युवा कल्याण विभाग से होगा समन्वय
- डीसी निर्माण वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तय की जाएगी। इसमें जवानों की तैनाती के समय के साथ ही उनको मानदेय देने जैसे विषय पर चर्चा की जाएगी। फरवरी से जवान तैनात जो जाएं इसका प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें