फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगे सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Wed, 14 Aug 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी। 23 अगस्त से होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 11 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आयोजित होगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में मंगलवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी एवं एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अफसरों के साथ बैठक कर पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। डीआईओएस सच्चिदानन्द यादव ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24 एवं 25 अगस्त तथा 30 एवं 31 अगस्त को जिले के 11 केंद्रों पर दो पालियों में होगी।
परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएंगे। प्रश्नपत्रों के लिए कलक्ट्रेट में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां से कड़ी सुरक्षा में प्रश्नपत्रों को केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। डीएम ने बताया कि प्रत्यके केंद्र पर सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट, स्टेटिक पुलिस मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक एवं परीक्षा सहायक की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा में कुल 28240 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। उन्होंने अफसरों को पारदर्शी परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। चेताया कि इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एडीएम अरुण कुमार गोंड, वरिष्ठ कोषाधिकारी रवींद्र प्रताप सिंह, पीडी नवीन कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें