फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत, हंगामा

Tue, 13 Aug 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पहरिया गांव में ढीली तार को दिखाता युवक। संवाद
विज्ञापन
कौशाम्बी के पहड़िया मजरा उरई अशरफपुर गांव में सोमवार सुबह मवेशियों के लिए चरी काटने गया किसान हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे की वजह जमीन से महज सात फीट पर झूल रहे तार हैं। नाराज ग्रामीणों ने सात घंटे तक किसान का शव नहीं उठने दिया। बाद में पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पहडिया मजरा उरई अशरफपुर निवासी नीरज कुमार अवस्थी (36) खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करते थे। सोमवार सुबह वह बस्ती के बाहर स्थित खेत में मवेशियों के लिए चरी काटने गए थे। इस दौरान वह खेत से महज सात फिट की ऊंचाई पर लटक रहे हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गए।
यह देख आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगाें ने परिजनों को खबर करते हुए फौरन नीरज को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद नीरज को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

शव घर लाने के बाद परिजनों ने दरवाजे पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजन भड़क गए। परिजनों ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अफसरों के आए बिना शव का पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने से मना कर दिया।
करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद शाम पांच बजे कोतवाली पुलिस ने नाराज परिजनों को समझाया और शव शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नीरज की मौत से पत्नी पूजा देवी के साथ दो मासूम बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है।-

शिकायत के बाद भी एससडीओ-जेई ने नहीं दुरुस्त कराया तार, आक्रोश
गांव के गोपाल, राजा अवस्थी, संजय अवस्थी, सौरभ अवस्थी, आशीष मिश्र का आरोप है कि कई बार ढीली तार को कसवाने के लिए एसडीओ व जेई से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से युवक को जान चली गई। इस हादसे से ग्रामीणों में जबर्दस्त आक्रोश है।
विज्ञापन

-
हादसे की जानकारी मिली है। यदि लाइनमैन की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
महेंद्र वर्मा, जेई, विद्युत उपकेंद्र सरायअकिल

मामले में फिलहाल परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उर्मिला सिंह, थानाध्यक्ष, कौशाम्बी

पहरिया गांव में ढीली तार को दिखाता युवक। संवाद

पहरिया गांव में ढीली तार को दिखाता युवक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें