कौशाम्बी जिले में महेवाघाट थाना क्षेत्र के पश्चिम सरावां गांव स्थित बउखरनाथ महादेव मंदिर धाम में चोरों ने दूसरी बार धावा बोलते हुए लाखों रुपये कीमत के घंटे पार कर दिए। वारदात 29 अप्रैल 2026 की रात की बताई जा रही है।
कौशाम्बी जिले में महेवाघाट थाना क्षेत्र के पश्चिम सरावां गांव स्थित बउखरनाथ महादेव मंदिर धाम में चोरों ने दूसरी बार धावा बोलते हुए लाखों रुपये कीमत के घंटे पार कर दिए। वारदात 29 अप्रैल 2026 की रात की बताई जा रही है। लगातार दूसरी घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
बउखरनाथ महादेव मंदिर धाम इलाके की आस्था का बड़ा केंद्र है, जहां दूर-दूर से लोग मनोकामना लेकर पहुंचते हैं। मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु मंदिर में घंटा चढ़ाते हैं और भंडारा कराते हैं। बीते दिनों ही चोरों ने मिश्रित धातु के करीब दो कुंतल वजन के सैकड़ों घंटे पार कर दिए थे। इस मामले में श्रद्धालु दिनेश सिंह ने महेवाघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस अब तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी।
दरअसल, पहली वारदात का खुलासा न होने से चोरों के हौसले बुलंद हो गए। यही वजह रही कि उन्होंने एक बार फिर उसी मंदिर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया। जबकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली घटना के बाद भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में गहरी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते चोर बेलगाम हो गए हैं और धार्मिक स्थलों तक को निशाना बना रहे हैं। थानाध्यक्ष महेवाघाट धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरी बार घंटे चोरी होने की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है और जल्द ही खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।