फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी में मिले 9 कामर्शियल सिलेंडर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिलापूर्ति अधिकारी, एसडीएम, बाट-माप अधिकारी और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को मंझनपुर स्थित गैस एजेंसी में छापामारी की। अफसरों ने एजेंसी का वितरण और स्टाक की जांच की। इस दौरान रेट दर्ज नहीं होने के कारण नौ कामर्शियल सिलेंडरों को अफसरों ने सीज कर दिया है। वहीं एजेंसी में स्टाक रजिस्टर, अग्निशमन यंत्र और सिलेंडरों को तौलने की मशीन भी नहीं थी। डीएसओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को देंगे।
विज्ञापन


मंझनपुर स्थित रसोई गैस एजेंसी में वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। डीएम के निर्देश पर जिलापूर्ति अधिकारी अखिल कुमार सिंह, एसडीएम मंझनपुर नरेंद्र बहादुर सिंह, बाट-माप अधिकारी डीपी सिंह और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दीपक कुमार एवं दिलीप कुमार की टीम ने शुक्रवार को एजेंसी में छापेमारी की। डीएसओ ने बताया कि एजेंसी में स्टाक और वितरण का रजिस्टर, सिलेंडर के तौल की मशीन, अग्निशमन यंत्र नहीं था। कामर्शियल सिलेंडरों पर  रेट दर्ज नहीं किया गया था। इससे बाटमाप अधिकारी ने नौ कामर्शियल सिलेंडरों को सीज कर दिया है। वहीं स्टाक और वितरण की जांच कंप्यूटर और बाउचरों से कराई जा रही है। डीएसओ ने बताया कि जल्द ही जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी। एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि जांच के दौरान एजेंसी तमाम खामियां मिली है। मामले में एजेंसी संचालक देवकुमार सोनकर का कहना है कि रंजिश के कारण एजेंसी की जांच कराई जा रही है। जांच में सच्चाई खुद ही सामने आ जाएगी।

कस्बे में संचालित रसोई गैस एजेंसी के संचालक देवकुमार सोनकर ने एमएलसी सूरजभान करवरिया और उनके गनर पर 85 हजार रूपये लूट का आरोप लगाया है। एजेंसी संचालक देव कुमार का आरोप है कि 10 दिसंबर को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) और उनके गनर ने एजेंसी आकर  85 हजार रूपये जबरदस्ती छीन लिया। पैसे छीनने का विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई। भुक्तभोगी ने पुलिस को एमएलसी के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में तहरीर दे दी है। साथ ही घटना की शिकायत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से भी की है। मामले में मंझनपुर एसओ राजेश सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है। वहीं एमएलसी सूरजभान करवरिया ने एजेंसी संचालक के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें