फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण के चल रहे दो अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंझनपुर व चायल में छापेमारी कर दो निजी अस्पतालों को सील कर दिया। दोनों अस्पताल बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। टीम की कार्रवाई से अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप है।
विज्ञापन

पिछले कई माह से चायल और मंझनपुर कस्बे में अवैध रूप से निजी अस्पताल संचालित हो रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने टीमों के साथ चायल तहसील के सैय्यद सरावां कस्बा स्थित विलियम अस्पताल व मंझनपुर में समदा रोड स्थित ग्लोबल अस्पताल पर छापेमारी की। जांच के दौरान दोनों अस्पताल संचालक स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण का प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके।
बगैर पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित अस्पतालों को डिप्टी सीएमओ ने सील कर अग्रिम कार्रवाई के लिए सीएमओ को रिपोर्ट भेज दी। समदा रोड स्थित ग्लोबल अस्पताल में पखवाड़े भर पहले गर्भपात कराने आई एक महिला की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत सीएमओ से की थी। इसी के बाद से अस्पताल पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें