फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद निकाला गया कुएं में गिरा सांड़

Mon, 01 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के परसीपुर गांव में तीन दिन पूर्व कुएं में गिरे सांड़ को बाहर निकालने की कवायद एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद रविवार को शुरू हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियोें की मौजूदगी में दो ट्यूबवेल से कुएं में पानी भरा कर सांड़ का बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


परसीपुर गांव में एक सांड़ तीन दिन पूर्व कुएं में गिर गया। उसे ग्रामीणों ने बाहर निकालने का तमाम प्रयास किया। पर, कामयाब नहीं हो सके। प्रधानपति राम नरेश का कहना है कि उसने सैनी फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मदद मांगी। फिर भी दमकल कर्मी मौके पर नहीं गए। हताश प्रधानपति ने रविवार को एसडीएम सिराथू विवेक चतुर्वेदी से मिलकर मदद की गुहार लगाई। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद दमकल कर्मी कुएं से सांड़ को बाहर निकालने के लिए हरकत में आए।

प्रधान ने दो ट्यूबवेल से कुएं में पानी भरवाना शुरू किया तो धीरे-धीरे सांड ऊपर आने लगा। 4 बजे उसे ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मी बाहर निकालने में कामयाब हो सके। प्रधानपति राम नरेश पासी ने बताया कि तीन दिन तक  ग्रामीण कुएं में गिरे सांड़ को चारा देकर पशु के प्रति अपनी संवेदना जताते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें