कमालपुर गांव में एसडीएम क्राप कटिंग के बाद धान की तौल करवाते एसडीएम अरुण कुमार। स्रोत- प्रशासन
तहसील के कमालपुर गांव में बृहस्पतिवार को एसडीएम अरुण कुमार ने खरीफ वर्ष 2025-26 के तहत धान की फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने किसान घूरे लाल के खेत पर पहुंचकर निर्धारित मानक में धान की कटाई कराई। परीक्षण के उपरांत 29 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इस माैके पर लेखपाल संदीप सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।