फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एसडीएम ने देर रात किया सरकारी रैन बसेरा का निरीक्षण

Mon, 29 Dec 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड को देखते हुए सदर एसडीएम सुखलाल वर्मा ने मंझनपुर स्थित सरकारी रैन बसेरा का देर रात औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां लोगों के ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने सबसे पहले आवागमन रजिस्टर की जांच की और यह देखा कि कितने लोग रैन बसेरा में रुक रहे हैं। इसके बाद उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने, निर्देश दिए कि रैन बसेरा परिसर में अधिक से अधिक देशी पौधे लगाए जाएं, ताकि वातावरण स्वच्छ और हराभरा बना रहे। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा के प्रबंधक मयंक केसरवानी से लोगों के ठहरने, खाने-पीने और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। एसडीएम ने निर्देश दिए कि ठंड में किसी भी जरूरतमंद को रैन बसेरा से वंचित न किया जाए और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें