फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम का बालू घाटों पर छापा

Sun, 18 Jun 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
महेवाघाट थाना क्षेत्र के जमुनापुर स्थित बालू घाट शुक्रवार की रात ओसी माइंस व एसडीएम सदर ने छापेमारी की। महेवाघाट में अधिकारियों को महेवाघाट में जेसीबी मिली। जेसीबी को महेवाघाट पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में ठेकेदार से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


   जमुनापुर स्थित बालू घाट में शुक्रवार की रात जेसीबी लगाकर अवैध खनन किए जाने की सूचना किसी ने एसडीएम मंझनपुर लाल जी मिश्र को दिया। अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम अपने साथ ओसी माइंस को लेकर जमुनापुर घाट पहुंच गए। उन्होंने मौके पर बालू खनन कर रही जेसीबी को देखा। एसडीएम व ओसी माइंस को देख बालू कारोबारियों ने जेसीबी को मौके से हटाना चाहा। इस पर एसडीएम ने थानाध्यक्ष महेवाघाट को मौके पर बुलाया।

 मौके पर पहुंची महेवाघाट पुलिस ने भाग रही जेसीबी को कब्जे में ले लिया। उधर एसडीएम व ओसी माइंस ने संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए खनन निरीक्षक को निर्देशित किया है। अधिकारीद्वय की रिपोर्ट खनन निरीक्षक ने पट्टेधारक अभिषेक सिंह से घाट पर जेसीबी ले जाने के बावत जवाब तलब किया है। उनका कहना है कि पट्टेधारक का जवाब मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कहां गई चार डंपर
शुक्रवार को एक अधिकारी ने कटैया के समीप छापा मारा था। अधिकारी ने चार डंपर पकड़े थे। ओवरलोड होने के साथ ही अवैध बालू खनन की तस्दीक हुई थी। कार्रवाई के लिए डंपर के चालक से सारे कागजात लिए गए। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में डंपर गायब हो गए। यह डंपर कहां गए, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। सरायअकिल थाने में भी डंपर नहीं दिखाई दे रहे हैं।

आदेश के बाद भी नहीं हुई एफआईआर
सरायअकिल थानाक्षेत्र के भखंदा स्थित बालू घाट पर पट्टे से हटकर अवैध खनन एसडीएम ने पकड़ा था। अवैध खनन मिलने पर एसडीएम ने चार स्थलों पर डंप बालू को सीज कर दिया था। मामले में पट्टेधारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश एसडीएम खनन निरीक्षक को दिया था। चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पट्टेधारक के खिलाफ सरायअकिल थाने में रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें