फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एडीओ, सीडीपीओ समेत कई अफसर-कर्मचारी ड्यूटी से मिले नदारद

Fri, 04 Aug 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कनैली सीएचसी में निरीक्षण करते दौरान मरीजों बात करते सीडीओ
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक क्षेत्र के सरकारी दफ्तरों में अफसरों व कर्मचारियों की उपस्थिति की पड़ताल की। इसमें एडीओ, सीडीपीओ समेत कई अफसर व कर्मचारी नदारद मिले। इनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी को एडीओ पंचायत जितेंद्र शुक्ला, एडीओ कृषि राजेश सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भानु मिश्रा, बोरिंग टेक्नीशियन अरविंद गुप्ता गैरहाजिर मिले। ब्लॉक परिसर में झाड़ियां और घास उगी देख सीडीओ ने बीडीओ प्रवीण कुमार से नाराजगी जताई और सफाई कराने के निर्देश दिए। सीएचसी कनैली में दाई सुनीता देवी, एनएमए कृष्ण चंद्र, दंत रोग चिकित्सक कर्दम सिंह, स्टाफ नर्स विजयलक्ष्मी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वंदना सिंह, सर्जन डाॅ. तेज प्रताप अनुपस्थित मिले। वहीं, राजकीय पशु चिकित्सालय में डॉ. पूजा पांडेय समेत सभी कर्मचारी मौजूद मिले। सीडीओ जब बीआरसी पहुंचे तो यहां बीईओ बृजेश सिंह की कुर्सी खाली मिली। बताया गया कि बीईओ स्कूलों के भ्रमण पर निकले हैं। बीआरसी में ही कर्मचारी जितेंद्र मिश्रा, आशुतोष श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, प्रदीप कुमार गैर हाजिर मिले। सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देने के साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
-
मुख्य सेविका को बचाने में फंस गया चौकीदार
बारा। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान सीडीओ को सीडीपीओ शिव कुमार मिश्रा अनुपस्थित मिले। कर्मचारियों से पूछा गया तो पता चला कि उनके पास नेवादा का भी अतिरिक्त चार्ज है। वहीं गए हुए हैं। सीडीओ ने नेवादा ब्लॉक से क्रॉस चेक कराया तो सीडीपीओ वहां भी नहीं मिले। सुपरवाइजर नाहिद बानो भी नदारद मिलीं, लेकिन उन्हें बचाने के लिए चौकीदार छेदीलाल ने हाजिरी रजिस्टर में छेड़छाड़ कर भ्रमण अंकित कर दिया। सीडीओ ने इसे पकड़ लिया और चौकीदार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। सहायक लिपिक रमेश को निर्देश दिया कि बोर्ड में सीडीपीओ के कार्यालय में बैठने का दिन अंकित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें