फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन के लिए एसडीएम को घेरा

Sat, 21 Mar 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। समाजवादी पेंशन नहीं मिलने से नाराज अलामपुर (तिलगोड़ी) गांव की महिलाओं ने शुक्रवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम का घेराव किया। महिलाओं ने ग्राम विकास अधिकारी पर सुविधा शुल्क नहीं मिलने पर सूची निरस्त करने का आरोप लगाया। उपजिलाधिकारी चायल ने खंड विकास अधिकारी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


नेवादा ब्लाक के आलमपुर (तिलगोड़ी) गांव की रहने वाली श्यामकली, रामसखी, लालती देवी, शकुंतला देवी, देवकी, रूपकली, सुमित्रा देवी, गीता देवी, रेखा देवी, सरला देवी, सरिता देवी आदि महिलाओं ने बताया कि वे गरीब हैं। बताया कि उन लोगों ने समाजवादी पेंशन के लिए उनका नाम पात्रता सूची मेें चयन किया गया था। इसके बाद आवेदन फार्म भी भरवाकर जमा किया गया था। आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी द्वारा एक हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की गई थी। रुपये नहीं देने पर उनका नाम सूची से गायब कर दिया गया है।

महिलाओं की मानें तो समाजवादी पेंशन के लिए बनाई गई सूची में मनमानी की गई है। गरीब घर की महिलाओं का नाम काटकर अपात्रों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस मनमानी के खिलाफ शुक्रवार को महिलाओं ने चायल तहसील पहुंच कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने उपजिलाधिकारी को घेराव करते हुए शिकायती पत्र देकर समाजवादी पेंशन की तैयार सूची का सत्यापन कराने और गरीबों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। एसडीएम रजनीश मिश्र ने खंड विकास अधिकारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें