फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हादसे में स्कूटी सवार की मौत, साथी जख्मी

Mon, 12 May 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित भौंतर मोड़ के समीप हाईवे पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से वह भाग निकला।
विज्ञापन

कानपुर जनपद के कल्याणपुर निवासी राकेश कुमार जायसवाल का 20 वर्षीय बेटा आयुष पड़ोसी दोस्त शैलेंद्र के साथ शनिवार को स्कूटी से वाराणसी जा रहा था। पिता राकेश ने बताया कि रात करीब दो बजे अजुहा कस्बे के भौंतर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने आयुष की स्कूटी में टक्कर मार दी।
हादसे में जख्मी बाइक सवार दोनों युवकों को राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद ही आयुष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि साथी शैलेंद्र प्राथमिक उपचार कराकर वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास रहे मोबाइल व आधार कार्ड के जरिये परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

घर के इकलौते बेटे आयुष की मौत की खबर घर पहुंची तो बदहवास परिजन रोते-बिलखते मौके पर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि मौके से मिली जानकारी के आधार पर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें