फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Tue, 28 Apr 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक जाकिर की फाइल फोटो
विज्ञापन
संदीपनघाट के चंदवारी चौराहा स्थित जीटी रोड पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मारकर 20 मीटर तक घसीट ले गया। हादसे स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के दौरान ही एक और स्कूटी सवार भी पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गया। टक्कर के बाद पिकअप पलट गई और चालक मौका फरार हो गया।
विज्ञापन

गनसरी निवासी जाकिर अहमद (36) पेशे से ट्रक चालक चालक थे। सोमवार की सुबह वह ट्रक को बलिहावा पेट्रोल पंप पर खड़ी कर अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे। चंदवारी चौराहा स्थित जीटी रोड पर पहुंचे ही थे कि तभी प्रयागराज की तरफ से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार जाकिर को टक्कर मार दी।
इस दौरान एक दूसरी स्कूटी में भी टक्कर मार कर एक चबूतरे से टकरा कर पिकअप पलट गई। मौके से पिकअप चालक फरार हो गया। हादसे में दूसरी स्कूटी सवार गुड्डू केसरवानी भी घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाकिर को इलाज के लिए पीएचसी मूरतगंज ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज कर, पिकअप को सड़क से हटवा कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें