कस्बे से कूरामुरीदन गांव जाने वाले मार्ग में स्कूली बच्चों से भरी बस नवनिर्मित सड़क धंसने से फंस गई। हादसे के बाद बस सवार बच्चों की चीख-पुकार सुन जुटे ग्रामीणों ने सभी को सकुशल बाहर निकाला।
सैनी कस्बा स्थित सेंट मारिया स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए बृहस्पतिवार सुबह सात बजे कूरामुरीदन गांव की ओर आ रही थी। सिराथू कस्बे के पास नवनिर्मित सड़क किनारे चालक ने बच्चों को बैठाने के लिए बस खड़ी कर दी। इसी दौरान बस एक ओर धंस गई। बस में सवार बच्चों ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना स्थानीय लोगों में रोष है।