फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रोडवेज से टकराई स्कूली बस, बाल-बाल बचे 35 विद्यार्थी

Fri, 17 Oct 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
टक्कर से छतिग्रस्त रोडबेज बस। संवाद
विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र के सकाढ़ा जीरो प्वाइंट चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। अचानक ब्रेक लगाने से एक स्कूली बस आगे चल रही रोडवेज से जा टकराई। हादसे में बस में सवार करीब 35 छात्र-छात्राएं बाल-बाल बच गए, जबकि तीन को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल की बस छुट्टी के बाद दोपहर में बच्चों को लेकर अजुहा जा रही थी। इसी दौरान सकाढ़ा चौराहे पर आगे चल रही रोडवेज के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे आ रही स्कूल बस टकरा गई। टक्कर से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठे तीन बच्चे जख्मी हो गए।
सूचना मिलते ही पहुंचे परिजन बच्चों को पास के निजी अस्पताल ले गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। अन्य छात्र-छात्राओं को दूसरी बस से घर पहुंचाया गया। इधर, कोखराज पुलिस ने किसी प्रकार के हादसे की जानकारी और तहरीर मिलने से इन्कार किया है। दूसरी ओर हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक बच्चे परेशान रहे।

टक्कर से छतिग्रस्त रोडबेज बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें