फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से मिले सऊदीअरब से लौटे युवक

Thu, 22 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
सऊदीअरब में फंसे रहे युवकों ने बुधवार को एसपी से मिलकर एजेंट के खिलाफ शिकायत की। युवकों ने एजेंट के खिलाफ कार्रवाई न होने का हवाला भी दिया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


   सिराथू के टीकरडीह गांव निवासी मक्खनलाल गांव के ही रमेश, गनेश व कादीपुर निवासी ओमप्रकाश के साथ तीन माह पहले सऊदीअरब गया था। इनको कूरामुरीदन गांव के एजेंट शमीम ने भेजा था। इसके बदले में चारों से साढ़े चार लाख रुपये लिए गए थे। सऊदीअरब में युवक गए तो वहां फंस गए। इनको बंधक बनाकर रखा गया। यातनाएं दी गई। जेल भी भेजा गया। जेल से निकलकर यह सीधे अपने मुल्क वापस आए हैं।

बुधवार को मक्खन अपने पिता लल्लू के साथ एसपी वीके मिश्र से मिला। मक्खन के साथी भी थे। सभी लोगाें ने एजेंट शमीम के खिलाफ शिकायत की और बताया कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। लल्लू ने बताया कि इसके पहले उसने शिकायत की थी। प्रकरण की जांच सिराथू चौकी पुलिस कर रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने आश्वासन दिया कि वह प्रकरण की गंभीरता से जांच कराकर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन


खुलेेंगे कबूतरबाजी के पुराने मामले
मंझनपुर (ब्यूरो)। सऊदीअरब में फंसे रहे युवकों के वापस लौटने के बाद पुलिस की निगाह कबूतरबाजी करने वालों पर टेढ़ी हो गई है। एजेंट शमीम के खिलाफ जांच तो शुरू ही करा दी गई है। इसके अलावा अन्य मामलों की फाइल पुलिस ने पलटनी शुरू कर दी है। करारी थाने में सबसे ज्यादा मामले लंबित चल रहे हैं। इन मामलों की नए सिरे से जानकारी जुटाई जा रही है। इलाके में कितने एजेंट सक्रिय हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें