फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में फंसे लोग आएंगे वापस

Thu, 10 Nov 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
सऊदीअरब में फंसे लोग जल्द ही वापस आएंगे। मुल्क वापसी के लिए जो दबाव बनाया गया है, उसका असर रहा कि कपिल ने सभी लोगों को भारत वापस भेजने की इजाजत दे दी है। साथ ही सऊदी में फंसे चारों लोगों को कपिल ने बुधवार को सौ-सौ रियाल खर्चे के लिए दिया। इसकी जानकारी बुधवार शाम मक्खन ने अपने पिता को मोबाइल पर दी तो उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


   सिराथू तहसील क्षेत्र के टीकरडीह निवासी मक्खन लाल गांव के ही रमेश व गनेश और कादीपुर निवासी ओम प्रकाश एक माह पहले सऊदीअरब गए थे। इनको कुरामुरीदन गांव के कथित डॉक्टर शमीम ने भेजा था। ये सऊदीअरब के हॉयल (निजम्मा) में थे। सभी लोग भवन निर्माण कार्य के लिए गए थे, लेकिन इनसे वहां दूसरा काम लिया जाने लगा। इसका विरोध करने पर कपिल ने इनका खाना-पानी बंद कर दिया और पासपोर्ट छीन लिया था। शनिवार की रात को मक्खन लाल ने अमर उजाला के नोएडा आफिस को व्हाट्सएप के जरिए इसकी जानकारी दी थी। साथ ही यह भी बताया था कि उसके साथ दर्जनों लोग फंसे हैं। उन्हें प्रताड़ित किया जाता है।

इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह परेशान हो गए थे। मामले में सांसद विनोद सोनकर, विधायक वाचस्पति के साथ ही डीएम अखंड प्रताप सिंह ने सऊदी में फंसे लोगों की मुल्क वापसी का प्रयास तेज कर दिया। इस मामले में भारतीय दूतावास से भी संपर्क किया था। बुधवार की शाम को सऊदीअरब से मक्खन लाल ने अपने पिता लल्लू को फोन करके बताया कि कपिल ने उनको भेजने की बात कही है। वह 12 नवंबर को सऊदीअरब से भारत के लिए रवाना होंगे। साथ ही बताया कि उनको खर्चें के लिए कपिल ने सौ-सौ रियाल भी दिया। यह सुखद समाचार मिला तो लल्लू ने राहत की सांस ली। लल्लू ने रमेश व गनेश के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी तो वह खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें