फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जलेबी दौड़ में सर्विंद व कुर्सी दौड़ में अरविंद अव्वल

विज्ञापन
चायल बीआरसी में तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में सफल होने वाले दिव्यांग बच्चें के साथ खड़े ​शिक्षक।
विज्ञापन
चायल। समग्र शिक्षा अभियान की तहसील स्तरीय प्रतियोगिता शुक्रवार को चायल बीआरसी में हुई। इस प्रतियोगिता में चायल, नेवादा व मूरतगंज बीआरसी क्षेत्र के 63 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। जलेबी दौड़ में सर्विंद, कुर्सी दौड़ में अरविंद और मोती-धागा दौड़ में शिवम विजेता रहे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक धर्मनाथ ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद हुई जलेबी दौड़ में सर्विंद प्रथम, प्रियंका द्वितीय व गुलशन तृतीय स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ में अरविंद प्रथम, अंशिका द्वितीय व सचिन तृतीय रहे।
मोती-धागा दौड़ में शिवम सोनी प्रथम, रूमन द्वितीय व श्रेष्ठा तृतीय रहीं। इसके अलावा दृष्टिहीन बच्चों की छूकर पहचानो, शारीरिक दिव्यांग बच्चों की ट्राइसिकल दौड़, मूकबधिर बच्चों की रंगोली, चित्रकला, चम्मच गोली दौड़, मानसिक दिव्यांग बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन

इसमें तीनों बीआरसी के 63 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मेजबान बीआरसी की बीईओ हिना सिद्दीकी, मूरतगंज बीईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह व नेवादा बीईओ बृजेश कुमार सिंह ने विजेता व उपविजेता बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें