चायल में सरदार पटेल स्वाभिमान संकल्प यात्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
सरदार पटेल स्वाभिमान संकल्प यात्रा शुक्रवार को कौशाम्बी पहुंची। सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के साथ यात्रा का हिनौता से पुरखास, सरायअकिल, तिल्हापुरमोड़ और चायल में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर यात्रा का स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. पटेल ने कहा कि यह यात्रा सरदार वल्लभ भाई पटेल के स्वाभिमान और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली गई है। शनिवार सुबह प्रयागराज के लिए यात्रा प्रस्थान करेगी।
यात्रा में गुजरात सरदार मिशन के संयोजक चिराग पटेल, बुंदेलखंड प्रांतीय अध्यक्ष रमेश पटेल, संगठन प्रभारी राम लाल पटेल, नेपाल सिंह पटेल, प्रीतम पटेल, अनुरुद्ध पटेल, चित्रकूट जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती, प्रदीप पटेल, मैकू लाल पटेल, सोम सिंह पटेल, बुद्धिसागर पटेल आदि शामिल रहे।