फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली निकालने जा रहे सपाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में जिले की तीनों तहसीलों में ट्रैक्टर रैली निकालने का प्रयास किया। हालांकि, मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। शाम को कोतवाली से सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

सपाइयों ने पहले ही गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन करने का एलान किया था। इसके बाद जिले की पुलिस चौकन्नी थी। तहसीलों को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनात रही। पार्टी जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता दर्जन भर ट्रैक्टर के साथ समदा से मंझनपुर तहसील की ओर जा रहे थे। इसी बीच चौराहे पर कोतवाल मनीष पांडेय ने फोर्स के साथ सभी को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प भी हुई।
अंत में पुलिस ने परवेज अंसारी, सुमित पांडेय, महबूब आलम उर्फ सज्जू, भोला सरोज, वेदपाल समेत 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को घंटों कोतवाली में बिठाए रखा। बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। सिराथू में पूर्व प्रत्याशी आनंद मोहन पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. असलम, कासिम हुसैन, करन सिंह यादव, परवेज उर्फ गुड्डू सिद्दीकी, ऐनुल हसन, मंसूर, सुशील द्विवेदी, शाहनवाज अहमद, भानु प्रताप सिंह यादव, जितेंद्र पटेल, कमलेंद्र सेंगर, अमन सोनकर आदि मौजूद रहे। सपा नेता दिलीप सिंह यादव के नेतृत्व में डोरमा गांव से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इस दौरान दर्जनों सपाइयों ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया। रैली में दिलीप यादव, मनोज यादव , बचानी यादव , उदय यादव सहित दर्जनों सपाई मौजूद रहे। चायल में भी सपा ने विरोध-प्रदर्शन किया।
चायल में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने गणतंत्र दिवस पर चायल इलाके के गांवों में ट्रैक्टर रैली निकाल कर कृषि कानूनों का विरोध किया। ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे किसानों में ब्लॉक पर प्रदर्शन किया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ट्रैक्टर रैली में यूनियन के तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी की अगुवाई में इलाके के गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। करीब दो दर्जन से अधिक संख्या में ट्रैक्टर लेकर चायल ब्लॉक पहुंचे किसानों ने ब्लॉक पर प्रदर्शन कर कृषि कानूनों का विरोध जताया। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे तहसीलदार चायल श्याम कुमार को किसानों ने ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन को देखते हुए ब्लॉक में पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्रदर्शन में प्रेम नारायण मौर्या, ननकू लाल वर्मा, मोहम्मद शाहिद, रोहित प्रजापति, लवकुश यादव, मानसिंह पटेल, दीवान जी, नत्थू लाल यादव आदि मौजूद रहे।
----------
सकिपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में
मंझनपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में कृषि कानूनों को लेकर ज्ञापन देने जा रहे समर्थ किसान पार्टी के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मंझनपुर कोतवाली में घंटों बिठाए रखने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों में सकिपा मुखिया अजय सोनी, प्रेमचंद्र केसरवानी, जुम्मन अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें