फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयो ने सरकार विरोधी लगाए नारे, गिरफ्तार

विज्ञापन
sapa came in the opposition of government - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
चायल विधान सभा इलाके में भ्रमण कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोही बाईपास के समीप से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिराथू की अगुवाई में पहुंचे पुलिस बल को देख ज्यादातर कार्यकर्ता भाग निकले। मौके से पकड़े गए 27 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें पुलिस लाइन लाया गया। यहां सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया है।रविवार को सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष चंद्रजीत यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता बेरोजगारी सहित कई मुद्दों पर चायल विधान सभा में भ्रमण कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। सपा कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी भी कर रहे थे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर सीओ सिराथू रामवीर सिंह के नेतृत्व में कई थाने की फोर्स ने रोही बाईपास के समीप घेराबंदी कर दी। इस दौरान 27 कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तारी के वक्त कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। चंद्रजीत यादव ने बताया जिलाध्यक्ष बनने के बाद चायल विधानसभा के दौरे पर कार्यकर्ताओं के साथ निकले थे। भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सपाइयों को पुलिस लाइन लाया गया। यहां से को मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें