फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संगम लाल नगर अध्यक्ष और आशीष बने मंत्री

Thu, 18 Sep 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सिराथू में नवगठित पदा​धिकारियों का स्वागत करते सदस्य।  स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सिराथू नगर इकाई की नई कार्यकारिणी एक साल के लिए गठित की गई। चुनाव अधिकारी अनूप सिंह पटेल ने विभिन्न पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने बताया कि नगर अध्यक्ष संगम लाल तिवारी, नगर मंत्री आशीष प्रजापति बनाए गए। नगर सह मंत्री मोहित पटेल, महेंद्र गुप्ता, सक्षम मिश्रा और शिवम पटेल होंगे। नगर संयोजक खेलों भारत विराट भट्ट तथा सह संयोजक खेलो भारत शिव बाबू पटेल बने।
इसके अलावा राष्ट्रीय कला मंच नगर संयोजक विनोद प्रजापति और सह संयोजक अमित शर्मा बने। नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राहुल कुमार, नितिन यादव, मनी चौधरी और आशीष भट्ट को शामिल किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र यादव उर्फ भोला यादव ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, आनंद सिंह पटेल, अनूप सिंह पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें