फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दिसंबर तक तैयार हो जाएगा संगमनगरी का पहला रेल फ्लाईओवर

विज्ञापन
संगम नगरी के सूबेदारगंज में बन रहा प्रयागराज का पहला रेल फ्लाईओवर का कार्य अब तेजी से चल रहा है - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
संगमनगरी के रेल यात्रियों और दिल्ली-हावड़ा रूट पर सफर करने वाले करोड़ों मुसाफिरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रयागराज शहर का पहला रेल फ्लाईओवर अब धरातल पर आकार लेने लगा है। प्रयागराज जंक्शन से बमरौली के बीच बिछाई जा रही चौथी रेल लाइन के हिस्से के रूप में बन रहा यह फ्लाईओवर दिसंबर 2026 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

112 पिलर पर बनाया जा रहा यह अत्याधुनिक फ्लाईओवर न केवल रेलवे के मिशन रफ्तार को नई ऊंचाइयां देगा, बल्कि जंक्शन पर लगने वाले जाम और ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या को भी जड़ से खत्म कर देगा। लगभग 493 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह तीन किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर इंजीनियरिंग का एक बेजोड़ नमूना है।
इसकी सबसे खास बात यह है कि यह रेल ट्रैक और सड़क दोनों के ऊपर से गुजरेगा। यह सूबेदारगंज स्थित उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के पास से गुजरते हुए दिल्ली-हावड़ा मुख्य लाइन को क्रॉस करेगा और बमरौली स्टेशन से ठीक पहले समाप्त होगा। वर्तमान में इस प्रोजेक्ट का 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

इस फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद प्रयागराज जंक्शन की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। अक्सर रामबाग और प्रयाग की ओर से आने वाली ट्रेनों को जब कानपुर की तरफ जाना होता है तो जंक्शन की मुख्य लाइन पर ट्रैफिक रोकना पड़ता है। इस कारण कई ट्रेनें घंटों आउटर पर खड़ी रहती हैं। इस फ्लाईओवर के बन जाने के बाद जंक्शन की मुख्य लाइन पर ट्रैफिक रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार, यह प्रोजेक्ट दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की अधिकतम गति 160 किमी प्रतिघंटे करने के लक्ष्य को हासिल करने में मील का पत्थर साबित होगा। दिसंबर 2026 के बाद यात्रियों को न सिर्फ सफर में कम समय लगेगा, बल्कि परिचालन भी पहले के मुकाबले कहीं अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन

संगम नगरी के सूबेदारगंज में बन रहा प्रयागराज का पहला रेल फ्लाईओवर का कार्य अब तेजी से चल रहा है- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें