फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चित्रकला प्रतियोगिता में संध्या और इशिता ने मारी बाजी

Fri, 24 Nov 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। ऊर्जा संरक्षण पर बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार में हुआ। जिसमें संध्या और इशिता ने बाजी मारी।
विज्ञापन


चित्रकला प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में डीडी कॉन्वेंट स्कूल की संध्या देवी प्रथम, यहीं की राधिका सिंह द्वितीय व धर्मा देवी इंटर कॉलेज की आकांक्षा मौर्या को तृतीय स्थान मिला। सीनियर वर्ग में धर्मा देवी इंटर कॉलेज की इशिता केसरवानी प्रथम, आदिति राव को द्वितीय व प्रकाश पाल को तृतीय स्थान मिला।
सांत्वना पुरस्कार अभिषेक कुमार, पल्लवी गुप्ता, पल्लवी मौर्या व जैनब बानो को दिया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि चंद्रकांत पांडेय, प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी, शेर बहादुर सिंह, रामशंकर सिंह, आदित्य द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें