फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बालू व्यवसायी पर झोंका फायर, बाइक से फरार हुआ बदमाश

Thu, 15 Jan 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल के जयंतीपुर के समीप मंगलवार रात बाइक सवार बदमाश ने स्कॉर्पियो सवार बालू व्यवसायी पर फायरिंग कर दी। हालाकि घटना में वह बाल-बाल बच गए। पुलिस तहरीर के बाद सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

करारी के म्योहर निवासी आकाश मिश्रा बालू का कारोबार करते हैं। मंगलवार को वह किसी कार्य से स्कॉर्पियो लेकर एक अन्य साथी के साथ प्रयागराज गए थे। लौटते समय शाम करीब नौ बजे जैसे ही वह जयंतीपुर गांव के पास पहुंचे। सड़क खराब होने के कारण उन्होंने वाहन की रफ्तार कम कर दी।
इसी बीच अचानक हेलमेट लगाए एक बाइक सवार स्कॉर्पियो के पास आया। जबतक वह कुछ समझ पाते युवक ने एक के बाद एक लगातार दो फायर कर दिया। दोनों गोलियां वाहन के करीब से निकल गईं। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। गोली चलते ही उन्होंने अपनी गाड़ी रोक दी। कोतवाली प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

प्रकरण संज्ञान में आया है। सरायअकिल थाना प्रभारी को विधिवत जांच कर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए जरूरी कदम उठाया जा रहा है। - राजेश कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें