Sand should not be illegal mining
- फोटो : KAUSHAMBI
बालू का अवैध खनन नहीं होना चाहिए
पुलिस लाइन में क्राइम मीटिंग में डीएम-एसपी ने थानेदारों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोविड-19 वायरस संक्रमण के मद्देनजर बुधवार को पुलिस लाइन में डीएम एवं एसपी ने थानेदारों के साथ बैठक की। कहा कि बालू का अवैध खनन/परिवहन नहीं होनी चाहिए। साथ ही ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
अफसरों ने पहले थानेदारों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके निराकरण के निर्देश दिए गए। विभाग के अन्य अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा कि वह भी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की समस्या का निस्तारण कराएं। थानेदारों से कहा कि अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखने, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, वांछित वारंटी की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए। डीएम ने हिदायत दी कि यमुना में बालू का अवैध खनन अथवा परिवहन नहीं होना चाहिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर के अलावा तीनों सर्किल के सीओ, खान अधिकारी आरपी सिंह, सभी थानाध्यक्ष व डीसीआरबी का स्टाफ मौजूद रहा।