फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटैया घाट पर पनचक्की से निकाली जा रही बालू

विज्ञापन
विज्ञापन
कटैया घाट पर पनचक्की से निकाली जा रही बालू
विज्ञापन

एसडीएम ने खान अधिकारी के साथ छापामार कर पकड़ा अवैध खनन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर/कनैली। सरायअकिल के कटैया यमुना घाट पर पनचक्की लगाकर बालू निकाली जा रही है। इतना ही नहीं यहां आवंटित खंड से अलग हटकर भी बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। इसका खुलासा एसडीएम चायल के छापा मारने के दौरान हुआ। एसडीएम ने पट्टाधारक के खिलाफ कार्रवाई के लिए खान अधिकारी को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

चायल तहसील के कटैया घाट पर बालू खनन के लिए बलरामपुर जिले के भगौतीगंज निवासी मनीष ओझा पुत्र रामदेव ओझा के नाम पट्टा आवंटित किया गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा को यहां पर अवैध बालू खनन करने की गोपनीय शिकायत मिल रही थी। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम चायल ज्योति श्रीवास्तव को छापा मारने का निर्देश दिया। गुरुवार को एसडीएम व खान अधिकारी आरपी सिंह ने सीओ चायल, इंस्पेक्टर सरायअकिल के साथ घाट पर छापा मारा। पुलिस फोर्स के साथ अफसरों की फौज देख मौके पर अफरातफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को खंड से अलग हटकर भारी मात्रा में अवैध बालू खनन/परिवहन के साक्ष्य मिले। इसके अलावा एनजीटी नियमों को दरकिनार कर नदी के अंदर पनचक्की से बालू निकालने का भी साक्ष्य मिला। खंड से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर पनचक्की भी मिली। मशीनों से हो रहे अवैध खनन को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने खान अधिकारी को आरोपी पट्टाधारक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। खान अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद जुर्माना आदि की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें