फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: समी इलेवन ने घोसियाना को आठ विकेट से हराया

Fri, 30 Jan 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अलीपुरजीता क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच को पुरस्कार देते
विज्ञापन
अलीपुर जीता में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। समी इलेवन ने घोसियाना टीम को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम के सूरज को बेहतरीन प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर घोसियाना के कप्तान तुफैल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 10 ओवर के इस मुकाबले में घोसियाना की पूरी टीम नौ ओवर में मात्र 43 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। समी इलेवन के गेंदबाजों ने शुरू से ही कसी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को टिकने का मौका नहीं दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी समी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज चार ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। समी इलेवन की ओर से सूरज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए छह रन देकर तीन विकेट झटके। इसपर सूरज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायरिंग रामू सिंह व सैफ अली ने की। वहीं, स्कोरिंग तौसिफ और कमेंट्री गुड्डू ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें