फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 को सेल्स अभिकर्ता की मिली नौकरी

Sat, 18 Apr 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सेवायोजन कार्यालय मंझनपुर में शुक्रवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें लखनऊ की एक निजी कंपनी में सेल्स अभिकर्ता के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया गया। सेवा योजन अधिकारी का दावा है कि 120 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए उपस्थित हुए थे। इसमें भर्ती अधिकारियों ने 51 अभ्यर्थियों का चयन किया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी के बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए सेवायोजन अधिकारी मणिमोहन ओझा द्वारा प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को विकास भवन स्थित सेवायोजन कार्यालय में लखनऊ की एक निजी संस्था में सेल्स अभिकर्ता के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किया गया। एसवाईओ ने बताया कि सेल्स अभिकर्ता के पदों पर भर्ती के लिए 120 अभ्यर्थियों ने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच कराने के साथ ही इंटरव्यू दिया।

इस दौरान कंपनी के भर्ती अधिकारी हरिकेश प्रजापति और धनंजय सिंह ने एक-एक अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया। सेवायोजन अधिकारी का दावा है कि साक्षात्कार के बाद 51 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देकर जल्द ही ड्यूटी पर लगाया जाएगा। एसवाईओ ने बताया कि बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए समय-समय पर रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने युवक और युवतियों से अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है। इस मौके पर विनोद सिंह, राजेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें