फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सैनी के युवक की कर्नाटक में मौत

Wed, 26 Feb 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक मोनू पाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के स्थानीय गांव के रहने वाले एक युवक की कर्नाटक के एक फैक्टरी में मशीन का पाइप फटने से मौत हो गई। पुलिस ने सूचना दी तो परिजन कर्नाटक के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

सैनी निवासी प्रकाश पाल का 32 वर्षीय बेटा मोनू पाल तीन माह पहले कर्नाटक के बेलगाम शहर के चीकौड़ी तहसील अंतर्गत आना अंकली स्थित दूध गंगा फैक्टरी में काम करने गया था।
परिवार वालों ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे काम करते समय मशीन का पाइप फट गया। इसकी चपेट में आकर मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
साथी कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की मनहूस खबर मिलते ही परिजन बिलख पड़े। मृतक का बड़ा भाई मंगलवार सुबह ही शव लेने के लिए कर्नाटक रवाना हो गया। घटना के बाद से मोनू की पत्नी रिशु देवी व दो छोटे बच्चे राम और आदर्श की रो-रो कर हालत खराब है।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार युवक घायल

कड़ाधाम कोतवाली के फसहिया तालाब के समीप मंगलवार शाम बाइक पलटने से एक युवक घायल हो गया। शादीपुर निवासी सुरेश मौर्य का बेटा शुभम दारानगर बाजार गया था। शाम को घर वापस लौटते समय फसहिया तालाब के समीप अचानक उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों ने जख्मी शुभम को एंबुुलेंस की मदद से सीएचसी इस्माइलपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


डंपर की टक्कर से छात्र गंभीर

पिपरी कोतवाली के चायल खास में मंगलवार दोपहर स्कूल से घर जा रहे छात्र डंपर की टक्कर से जख्मी हो गया। कस्बे के अजमतगंज मोहल्ला निवासी हरि प्रसाद का आठ वर्षीय बेटा आर्यन प्राथमिक विद्यालय चायल खास में कक्षा दो का छात्र है।
मंगलवार दोपहर स्कूल घर लौटते वक्त सड़क पार करते समय तिल्हापुर मोड़-मनौरी मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने सूचना पुलिस को देते हुए छात्र को सीएचसी चायल पहुंचाया। हादसे के बाद डंपर समेत चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें