सुपर ओवर में 12 रन से सैनी ने जीता मुकाबला
- सरसवां ब्लाॅक के पलरा गांव में खेला गया क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मुकाबला
पश्चिमशरीरा। सरसवां ब्लाॅक के पलरा गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पिंडरा और सैनी के बीच लीग मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर के जरिए सैनी की टीम ने पिंडरा को 12 रनों से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पिंडरा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में ऑल आउट होकर 144 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से मो. गौस ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 22 गेंद पर 54 रन का योगदान किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैनी टीम ने 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 144 रन बनाए। दोनों टीमों का बराबर स्कोर होने पर सुपर ओवर खेला गया। जिसमें सैनी की टीम ने छह गेंद पर 26 रन बनाए। जवाब में पिंडरा की टीम छह गेंद पर सिर्फ 14 रन ही बना सकी। इस तरह से सैनी की टीम ने 12 रनों से लीग मुकाबला जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मो. गौस को चुना गया। इस दौरान आयोजक आकाश त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, राजा द्विवेदी, सुमित प्रधान, अंकुश तिवारी, पवन द्विवेदी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।