फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी बस स्टेशन में शौचालय नहीं होने से दिक्कत

Tue, 05 May 2015 12:54 AM IST
सैनी बस स्टेशन में शौचालय नहीं होने से दिक्कत
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू (कौशाम्बी)। स्वच्छता अभियान के तहत घर-घर शौचालय का नारा दिया जा रहा है। मगर कौशाम्बी में तो सार्वजनिक स्थानों पर भी इसके इंतजाम नहीं किए गए हैं। कुछ ऐसी ही बदइंतजामी परिवहन निगम के इलाहाबाद-कानपुर हाईवे पर स्थित सैनी बस अड्डे पर भी है। वहां परिवहन निगम ने शौचालय का निर्माण ही नहीं कराया है। एनजीओ द्वारा बरसों पहले निर्मित शौचालय ध्वस्त पड़ा है। इससे बस अड्डे पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिला मुसाफिर तो शर्मिंदगी झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


इलाहाबाद-कानपुर हाईवे पर सैनी बाजार में परिवहन निगम का बस अड्डा बना है। सालाना करोड़ाें आमदनी देने वाला यह स्टेशन विभागीय उपेक्षा का शिकार है। निगम ने दो साल पहले 25 लाख रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्निर्माण तो करा दिया पर यात्रियोें के लिए बस अड्डे पर एक अदद शौचालय का निर्माण कराया जाना मुनासिब नहीं समझा। स्टेशन पर करीब 20 साल पहले एक सामाजिक संस्था द्वारा बनवाया गया शौचालय भी कई बरसों से ध्वस्त पड़ा है। इससे बस स्टेशन के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 सबसे ज्यादा परेशानी महिला यात्रियों को उठानी पड़ती है। सैनी बाजार के लोगों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत परिवहन निगम के आला अफसरों को पत्र भेजकर दर्ज कराई जा चुकी है। इसके बाद भी विभागीय अफसर इस अत्यंत गंभीर समस्या के समाधान में तनिक भी संजीदगी नहीं दिखा रहे हैं। मामले में स्टेशन प्रभारी श्यामलाल का  कहना है कि वे खुद कई दफा उच्चाधिकारियों को इस समस्या की बाबत लिखा-पढ़ी कर चुके हैं। प्रयास किया जा रहा है कि बस अड्डे पर जल्द से जल्द शौचालय का निर्माण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें